कैल्शियम सप्लिमेंट्स की जरूरत नहीं क्योंकि आ गया है सीताफल, जाने इसके सेवन के फायदे...
सीताफल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है उससे बोन्स स्ट्राॅन्ग बनती हैं। उनका घनत्व बढ़ता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी में भी लाभदायक है।
सीताफल में विटामिन बी 6 होता है जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। विटामिन बी 6 सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे मूड तो ठीक रहता ही है, सोचने- समझने जैसे काम भी अच्छी तरह होते हैं।
विटामिन सी से भरपूर इस सीज़नल फल के सेवन से आप अपनी इम्यूनिटी बेहतर कर सकते हैं।
सीताफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फेफड़ों की सूजन कम करते हैं जिससे अस्थमा पेशेंट्स को राहत मिलती है।
सीताफल खून बढ़ाता है। इसमें आयरन तो होता ही है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी अन्य भोजन सामग्रियों से प्राप्त आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है।
सीताफल काॅलेस्ट्राल को कम करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।
जो लोग कम वजन होने की समस्या से ग्रस्त हैं उनके लिए भी सीताफल बहुत अच्छा है। यह वेट गेन करने में मददगार है।
सीताफल के सेवन से आप अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन सी दोनों होते हैं।
सीताफल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पाचन क्रिया में सुधार कर कब्ज की परेशानी से राहत दिलाता है।
सीताफल आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।सीताफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
सीताफल में मौजूद विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ करने में मददगार है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। साथ ही स्किन के ढीलेपन, दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार है।