Sawan Somwar 2023: अधिक मास में पड़ा रहा सावन का तीसरा सोमवार, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...

तृतीय सावन सोमवार 2023 शुभ मुहूर्त:- ज्योतिष के अनुसार, श्रावण मास का तीसरा सोमवार व्रत श्रावण (अधिक) शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन रखा जाएगा।
इस विशेष दिन पर तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस विशेष दिन पर शिव योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र का निर्माण हो रहा है।
तृतीय सावन सोमवार 2023 पर इस विधि से करें भगवान शिव की उपासना:- सावन मास के तीसरे सोमवार के दिन साधक सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
ऐसा करने के बाद शिवालय में भगवान शिव पर गंगाजल, दूध, पंचामृत, बेलप,त्र चंदन, अक्षत इत्यादि अर्पित करें।
इस दिन शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में शिवजी की आरती के साथ पूजा संपन्न करें। जल अर्पित करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें।