हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी मनाई जाती है. इस बार 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा.
इस दिन ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है.
बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के दिन कुछ कार्यों की मनाही है. इसे करने से विद्या और धन की हानि हो सकती है.
बसंत पंचमी के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें, इस दिन पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
बसंत पंचमी के दिन मांसाहार और तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.
बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है इस दिन पेड़-पौधे काटने से बचना चाहिए. वरना माँ सरस्वती नाराज हो सकती है.
बसंत पंचमी के दिन अपना मन शांत रखना चाहिए और किसी से भी लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए.
बसंत पंचमी के दिन बिना नहाए और माँ सरस्वती की पूजा के बिना कुछ भी नहीं खाना चाहिए.