कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। जो लोग विदेश में अथवा किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उनके लिए समय प्रतिकूल है, उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करते रहना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।