सपने होंगे इस हफ्ते इन राशियों का साकार, मिलेगा ईश्वर का वरदान, जानिए साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि:- मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्‍ताह काफी उन्‍नति होगी और कोई व्‍यक्ति आपकी काफी मदद कर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय शुभ है एवं धन लाभ के अच्छे संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे। कहीं से रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। परिवार में भी इस सप्ताह कोई नया बदलाव न लेकर आएं अन्यथा आपको परेशानी होगी। यात्राओं को भी इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं लव लाइफ़ में कोई सुखद समाचार प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी सेलिब्रेशन के मूड में रहेंगे।
वृषभ राशि:- वृषभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप अपने प्रॉजेक्ट की सफलता को देखकर थोड़ा सा रिलैक्स महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में भी धन वृद्धि हो रही है और निवेश द्वारा आपको सफलता हासिल होगी। किसी महिला की मदद से जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी। इस सप्ताह किसी पितृतुल्य व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता अधिक कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा किसी अपने के साथ अनबन बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में अपने पर फोकस कर किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मान सम्‍मान बढ़ेगा एवं प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। यह सप्ताह आपके करियर के लिए एक बेहतरीन सप्ताह है। आर्थिक मामलों में भी लाभ रहेंगे एवं निवेशों द्वारा फायदे होते जाएंगे। किसी बात को लेकर मन असंतुष्ट हो सकता है। इस सप्ताह परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत होगा एवं बच्चों के द्वारा शुभ समाचार भी मिल सकता है। यह सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त करने वाला सप्ताह है एवं सुख समृद्धि के संयोग भी बना रहा है। सप्ताह के अंत में हालांकि किसी कष्ट से गुजर सकते हैं एवं अपने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि:- कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और इस सप्‍ताह आप शॉपिंग के मूड में रहेंगे। यात्राएं सफल भी रहेंगी। परिवार का भरपूर सपॉर्ट आपको मिलेगा एवं सुख शांति के शुभ संयोग भी बनेंगे। आप अपने परिवार के सुंदर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय इस सप्ताह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अफवाह को लेकर परेशान हो सकते हैं या फिर किसी अपने से धोखा भी मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपने धन संबंधित मामलों पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा भावनात्मक कारणों की वजह से व्यय अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपकी जीवन शैली में काफ़ी बदलाव आते नज़र आ रहे हैं।
सिंह राशि:- सिंह राशि के लोगों के लिए यह एक सुखद सप्‍ताह है। आपको काफ़ी तंदुरुस्ती महसूस होगी। यात्राओं द्वारा भी शुभ संकेत प्राप्त होंगे एवं यात्राएं सफल रहेंगी। किसी महिला की मदद से जीवन में सुख शांति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए कष्ट लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में भी व्यय अधिक रहेगा एवं किसी महिला की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। परिवार के मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल देंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में हालांकि काफ़ी स्थितियां बेहतर होती जाएंगी एवं जीवन में सुकून रहेगा।
कन्या राशि:- कन्या राशि वालों को इस सप्ताह यात्राओं द्वारा काफ़ी सफलता हासिल करेंगे एवं यात्राएं मधुर स्मृतियों से भरी रहेंगी। जीवन में सुख समृद्धि के मार्ग भी यात्राओं द्वारा खुलेंगे। कई अवसर इस सप्ताह आपको मिलते जाएंगे। आर्थिक मामलों में स्‍स्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। आर्थिक मामलों में जिस तरह के परिणाम आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं।
तुला राशि:- तुला राशि वालों की कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान सम्‍मान बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी को इस सप्ताह काफ़ी अटेंशन देंगे। आर्थिक हालात बदल रहे हैं एवं निवेश करने की शैली में भी बदलाव आएंगे जो जीवन को बेहतरी की तरफ़ लेकर जाएंगे। अगर लापरवाही नहीं बरतेंगे तो तंदुरुस्ती महसूस होगी एवं सेहत में सुधार आएंगे। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी एवं इन्हें टाल भी दें तो कोई बात नहीं है। परिवार के मामलों को लेकर मन संतुष्ट रहेगा एवं बेचैनी भी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में संयम के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक धन वृद्धि होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर रहेंगी। व्यापक दृष्टिकोण आपके जीवन में सुख सौहार्द के मार्ग खोलेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे हालांकि यात्राओं की शुरुआत में आप थोड़ा सा संशय में रहेंगे। किसी युवा की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में भविष्योन्मुखी रहेंगे तो बेहतर होगा।
धनु राशि:- धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। इस सप्ताह आपको संयम के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए तभी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक हो सकते हैं एवं युवा वर्ग पर अधिक व्यय होते नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा रिस्‍क लेकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर होगा। परिवार के मामलों में दृढ़ निश्चय के साथ अपने निर्णय पर टिके रहें तो जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में जीवन में सुधार आएंगे।
मकर राशि:- मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह एक सुख सप्‍ताह है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रॉजेक्ट आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आएगा। कोई नई शुरुआत आपकी लाइफ़ में तरक्की के मार्ग खोलेगी। आर्थिक उन्नति तो होगी लेकिन सुधार आएंगे। सेहत की तरफ़ ध्यान अवश्य दें अन्यथा परेशान रहेंगे। यात्राओं के दौरान किसी महिला की सेहत को लेकर चिंता अधिक बढ़ेगी एवं मन अशांत रहेगा।
कुंभ राशि:- कुंभ राशि के लोगों को इस सप्‍ताह आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपको सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे। आपको किसी पितृतुल्य व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। आप अपने साथी के साथ काफ़ी सुकून में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर उन्नति होगी एवं समय अनुकूल होता जाएगा। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे एवं बेवजह की यात्राओं पर अधिक व्यय होते नजर आ रहे हैं। सप्ताह के अंत में किसी महिला की मदद से जीवन में सुख समृद्धि के योग बनेंगे।
मीन राशि:- मीन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह सुखद होगा। आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति तो होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर रहेंगी। आर्थिक हालात नाज़ुक रहेंगे एवं भावनात्‍मक कारणों की वजह से व्यय अधिक होंगे। इस सप्ताह अपने खान पान पर भी ध्यान अवश्य दें अन्यथा पेट से सम्बंधित कष्ट बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी नई शुरुआत को लेकर मन थोड़ा सा बेचैन रहेगा।