Saptahik Rashifal: इस सप्ताह तुला समेत इन राशि वालों के साथ घटेगी बड़ी दुर्घटना, परेशानियों से भारा रहेगा दिन...
मेष राशि:-मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है लेकिन गुडलक को अधिक से अधिक हासिल करने के लिए आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए।
वृष राशि:-इस सप्ताह वृष राशि के जातकों को शुरुआत में काम धंधे से संबंधित कुछ परेशानी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं।
मिथुन राशि:-मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए,
कर्क राशि:-कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है।
सिंह राशि:-सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत, संबंध और कामकाज की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी।
कन्या राशि:-कन्या राशि वालों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है. संतान के साथ आपके मनमुटाव होने की आशंका बन रही है. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा।
तुला राशि:-तुला राशि के जातकों को मई महीने का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन हर समय याद रखना होगा।
वृश्चिक राशि:-वृश्चिक राशि वालों को कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है। इस सप्ताह आपका मन किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकता है।
धनु राशि:-धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या के समाधान का कारण बनेगा।
मकर राशि:-इस सप्ताह मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे और रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं।
कुंभ राशि:-कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में समय आपके पक्ष में रहने वाला है।
मीन राशि:-यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है। कामकाज से संबंधित इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं।