मीन राशि वालों के कारोबार में इस सप्ताह काफी तरक्की होगी। आपके रुके हुए प्रॉजेक्ट इस सप्ताह शुरू होते जाएंगे, किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआत में कष्ट बढ़ सकते हैं लेकिन अंत में वही प्रॉजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम सामने लाएंगे। आर्थिक धन लाभ की भी प्रबल स्थितियां बन रही हैं एवं निवेशों द्वारा फायदे होंगे। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राओं के दौरान भी काफ़ी रिलैक्स रहेंगे। सेहत में तकलीफ रहेगी एवं पेट संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह के अंत तक सुखद अनुभव रहेंगे एवं जीवन में शांति महसूस होगी।