Saptahik Rashifal: इस सप्ताह कौन रहेगा भाग्यशाली, किसका लगेगा बंपर लॉटरी, जानिए साप्ताहिक राशिफल...
मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्‍ताह शुभ लाभ से भरपूर होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास आपके लिए भविष्य में सुंदर संयोग लेकर आएंगे और आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी। यात्राओं द्वारा सफलता की प्राप्ति होगी और आपके जीवन में तरक्‍की होगी। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह व्यय की स्थितियां बन रही हैं उसके बाद भी आप चीजों को बेहतर ढंग से मैनेज कर लेंगे।
वृष राशि:- वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में सप्‍ताह अनुकूल रहेगा और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी और आपके सुख में वृद्धि होगी। इस सप्ताह सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेंगे एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी एवं सुधार आता जाएगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होते रहेंगे और जीवन मं लाभ की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्‍ताह उन्नति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार आएंगे एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में उतार चढ़ाव आते रहेंगे और अंत में सुखद समय रहेगा। इस सप्ताह व्यय भी अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि:- कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय अनुकूल रहेगा और साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए शुभ होंगे। कोई सुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम आपके सामने आएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी एवं हो सकता है कि किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बनाएं।
सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी महिला की मदद से जीवन में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएंगी एवं धन लाभ के शुभ संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे। इस सप्ताह किसी मातृतुल्य महिला से मदद मिलेगी। परिवार में सुधार रहेंगे लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर होंगे। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। यात्राओं के दौरान किसी कष्ट से घिरे रहेंगे।
कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह सुख समृद्धि से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग इस सप्ताह की शुरुआत से बनते जाएंगे और आपको धन लाभ होता जाएगा। आप अपने निवेशों को कंट्रोल में करने में सक्षम रहेंगे।
तुला राशि:- तुला राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में शानदार होगा। इस सप्ताह पुराना रुका हुआ धन आपके पास आता जाएगा। यह समय अनुकूल है एवं धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। निवेशों द्वारा फायदे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन संशय में रहेगा एवं बेचैनी बढ़ सकती है। आज आपको मन में अकेलापन परेशान करेगा। परिवार में कुछ हानि हो सकती है एवं अपने परिवार के मामलों पर ध्यान दें तो बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा काफ़ी फ़ायदे होंगे एवं जीवन में सुख समृद्धि के मार्ग भी खुलते जाएंगे। आप किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। इस सप्ताह सेहत में काफ़ी सुधार आएगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मन बना सकते हैं।
धनु राशि:- धनु राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने के कई अवसर आपको प्राप्त होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं आर्थिक सुधार आएगा। परिवार के मामलों में काफी स्ट्रेस में आ सकते हैं एवं बेवजह के विवाद में भी पड़ सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राएं सुखद रहेंगी।
मकर राशि:- मकर राशि वालों के यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में संयम से आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में साधारण सफलता हासिल होगी एवं प्रॉजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। जब आप अपने भविष्य के बारे में सोचकर कुछ ठोस निर्णय लेंगे तो आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। इस सप्ताह आर्थिक मामलों को लेकर आलस्य से घिरे रहेंगे एवं इस वजह से व्यय भी अधिक हो सकता है।
कुंभ राशि:- कुंभ राशि वालों कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप थोड़ा सा संयम के साथ अपने प्रॉजेक्ट पर निर्णय लेंगे तो उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा एवं किसी मातृतुल्य महिला की मदद से धन लाभ रहेंगे। इस सप्ताह आपके परिवार में सुख समृद्धि रहेगी एवं किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में तरक्की करेंगे।
मीन राशि:- मीन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह सफलता से भरा होगा। मान सम्मान भी बढ़ता जाएगा। रचनात्मक कार्यों द्वारा शुभ फल प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक हो सकते हैं एवं किसी युवा पर अधिक व्यय होते नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह किसी बाहरी हस्तक्षेप की वजह से यात्राओं में खलल पड़ सकता है।