Saptahik Rashifal: इस सप्ताह कैसे रहेगा आपका दिन, किसको मिलेगा किश्मत का चाबी, जानिए साप्ताहिक राशिफल...
मेष राशि:- इस सप्ताह सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार के लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आर्थिक स्थिति पर खास असर पड़ेगा। आपका बजट बिगड़ सकता है।
वृष राशि:- सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है पर मौसम के हिसाब से परिवार में पत्नी और बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए बदलते मौसम से अपना बचाव करें। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि:- इस सप्ताह आपकी सेहत ठीक रहेगी परंतु बच्चों और माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। किसी मौसम बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण सेहत बिगड़ सकती है। खानपान पर ध्यान दें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
कर्क राशि:- यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको निजात मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों की सेहत ठीक रहेगी। इस सप्ताह नए लोगों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि:- इस सप्ताह सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आप की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
कन्या राशि:- इस सप्ताह आप बाहर जा सकते हैं। यात्रा में सेहत का ध्यान रखें। जंक फूड से परहेज करें। बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। खानपान पर कंट्रोल रखें। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।
तुला राशि:- सेहत को लेकर यह समय अच्छा रहेगा परंतु अत्यधिक व्यस्तता के कारण शारीरिक थकावट आप महसूस कर सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी।
वृश्चिक राशि:- सेहत को लेकर यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी परंतु परिवार में मौसमी बीमारियों के चलते कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगे लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से ठीक रहेगा।
धनु राशि:- सेहत को लेकर यह समय अच्छा रहेगा परंतु अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोग सेहतमंद रहेंगे।
मकर राशि:- इस सप्ताह आपकी सेहत ठीक रहेगी। पत्नी और बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। मौसमी बीमारियों के चलते कुछ समस्या हो सकती है लेकिन इस सप्ताह आप और आपका परिवार रोगमुक्त रहेगा।
कुंभ राशि:- सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। मौसम के हिसाब से सेहत का ध्यान रखें। गर्म कपड़े पहनकर रहें।
मीन राशि:- यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
Explore