कर्क राशि:- कर्क राशि के लोगों के कारोबार में तरक्की के योग हैं। किसी महिला की मदद से आपको ऑफिस के काम में सफलता प्राप्त होगी। जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है, उनसे आपको विशेष लाभ होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं निवेश द्वारा फायदे होंगे। आपके जीवन में तरक्की के योग हैं और आपको कारोबार में शानदार मुनाफा हासिल होगा।