Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन राशियों के करियर में होगी तरक्की, धन-दौलत में वृद्धि, जानिए साप्ताहिक राशिफल...
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सप्ताह के अंत में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा।
वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह लंबे समय से अधूरा काम इस हफ्ते पूरा होगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अनुकूल है। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। छात्रों को कुछ ठोस लाभ होने की संभावना है। अपने ग़ुस्से पर काबू रखना सीखें।
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक परिवार में सुख शांति का माहौल आने वाला है। आप बड़ा लाभ लेने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सभी बिंदुओं को अच्छे ढंग से जान लें। बेकार का तनाव और चिंताएं जिंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें। आपकी मेहनत किसी परियोजना के सफलता के रुप में सामने आने वाली है।
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नौकरी-धंधे से धन लाभ होगा। परिवार से मदद मिलेगी। पैसों के मामले में सप्ताह ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार ही चलना होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। बोलने पर संयम रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं फंसे।
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी पुराने संपर्क का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है।
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह सुखद रहेगा। व्यापार में भागीदारी में लाभ होगा। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। किसी जरूरी विषय पर घर वालो से बात करेंगे, इससे कारोबार में चल रही परेाशानी का हल निकलेगा। आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। किसी भी प्रकार के नकारात्मक भावना को प्रवेश नहीं करने दें। हर स्थिति में मन को काबू में रखें।
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। ऑफिस मे किसी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। यह परिणाम आपके बिजनेस से जुड़ा हो सकता है। दूसरों को दबाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी भूल रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती है। वाणी नियंत्रित रहेगी परन्तु फिर भी ऐसे वचन बोल देंगे जो आपकी अच्छाई को छुपा देगी।
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप आप शांति, धैर्य और समझदारी से काम लें। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पैसे से जुड़ी आपकी चिंता का समाधान होगा। अचानक आपका कोई प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है और आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपका दिमाग तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है।
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़ा फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों को इस हफ्ते कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन खत्म होगी। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें।