साप्ताहिक राशिफल: दिसंबर के पहले सप्ताह में इन राशि वाले छुएंगे बुलंदियों के आसमान, करियर में लगेंगे उड़ना का पंख, जानिए...
मेष राशि के लेागों को कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्‍त होगी और किसी नए प्रॉजेक्‍ट द्वारा सफलता हासिल होगी। इस सप्‍ताह आपको निवेश के मामले में कोई भी फैसला काफी सोचकर करने की सलाह है। सेहत में भी काफ़ी सुधार संभव हैं एवं किसी नई हेल्थ एक्टिविटी की वजह से सुखद परिणाम भी सामने आएंगे। परिवार में बहुआयामी दृष्टिकोण जीवन में सुकून लेकर आ सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेगे। सप्ताह के अंत में किसी युवा को लेकर मन परेशान रहेगा और उनके करियर की चिंता से आप परेशान रहेंगे।
वृष राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति से भरा होगा। किसी नए प्रॉजेक्ट द्वारा आपको काफ़ी फ़ायदे होते जाएंगे। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में सुख शांति महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने प्रियजनों के साथ यात्रा करने का मूड बना सकते हैं एवं यात्राएं मधुर स्मृतियों से भारी रहेंगी। इस सप्ताह व्यय भी अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप जितना हिम्मत से काम लेकर निर्णय लेंगे उतना अधिक सफल भी रहेंगे। आपके लिए करियर और व्‍यापार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इस सप्‍ताह मिलेजुले अनुभव हासिल होंगे। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार होगा एवं तंदुरुस्‍ती महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में किसी युवा पर अधिक व्यय हो सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को तभी करें जब आपको उनके सफल होने पर पर भरोसा हो। परिवार में किसी नए बदलाव की तरफ आप आगे बढ़ रहे हैं एवं ये बदलाव भी आपके जीवन में पदार्पण करेंगे। सप्ताहांत में भावनात्मक तौर पर समय सुकून लेकर आएगा।
कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रॉजेक्ट को लेकर निश्चिंत रहेंगे और आपको फायदा होगा। पैसों के मामले में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में खुशी और समृद्धि आएगी। सेहत में सुधार होगा और आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस सप्ताह यात्रा में परेशानी हो सकती है और किसी महिला को लेकर चिंता भी हो सकती है।
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह मान सम्‍मान से भरा होगा। आप अपने प्रॉजेक्ट की सफलता से खुश रहेंगे और जश्न मनाने का मूड रहेगा। खर्चे ज्यादा रहेंगे, इसलिए अपने निवेश पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में भविष्य के बारे में सोचेंगे तो फायदा होगा। किसी साझेदारी में किए गए काम में दिक्कत आ सकती है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है और घर के किसी नवीनीकरण पर भी खर्च हो सकता है। इस सप्ताह यात्रा न करें तो बेहतर होगा, वरना किसी बुजुर्ग को लेकर मन परेशान रहेगा।
कन्या राशि के लेागों के लिए आर्थिक मामलों में सप्‍ताह लाभ से भरा होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। नई स्वास्थ्य गतिविधियों से सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा से परेशानी हो सकती है और किसी अपने से दूरियां भी बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी यह सप्ताह कठिन रहेगा और प्रॉजेक्ट पूरा करने में मुश्किल आएगी। परिवारिक मामलों में अकेलापन महसूस होगा और मन बेचैन रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी से बहस करने से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें।
तुला राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। आपको सेहत सुधारने के कई मौके मिलेंगे और आप स्वस्थ रहेंगे। यह सप्ताह यात्रा के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए यात्रा टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। इसका कारण आर्थिक तंगी या कोई और बात हो सकती है। अपनी बात पर अड़े रहेंगे तो अंत में सुखी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानी रहेगी और कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से परेशानी भरा हो सकता है। किसी भी काम को सोच-समझकर करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। पैसों के मामले में अपने मन की सुनेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रॉजेक्ट को लेकर मन बेचैन रहेगा। परिवार में किए गए वादे पूरे होते नहीं दिख रहे हैं, लेकिन अगर कोई दूसरा प्लान तैयार रखेंगे तो बेहतर होगा। यात्रा के दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग को लेकर चिंता हो सकती है। इसलिए यात्रा न करें तो अच्छा होगा। सप्ताह के अंत में कोई बुरी खबर मिल सकती है।
धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके प्रॉजेक्ट समय पर पूरे होंगे। कारोबारी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस सप्ताह यात्राएं भी अच्छी रहेंगी और सफलता भी मिलेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। सप्ताह के अंत में कोई बुरी खबर मिल सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले सोचसमझकर फैसला लेना चाहिए। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मकर राशि वालों को हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। इस सप्ताह परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत से बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। सेहत में सुधार होगा और किसी महिला डॉक्टर की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और मन खुश रहेगा। यात्रा से अच्छी खबर मिलेगी और यात्राएं सफल रहेंगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा आलस्य महसूस कर सकते हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आप अपने ऑफिस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। प्रॉजेक्ट सफल रहेंगे और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है या उनसे जुड़ी खुशी मिल सकती है। यात्राएं भी अच्छी रहेंगी और सुखद अनुभव देंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए अपने निवेश पर ध्यान दें। सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि आएगी।
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा और धन लाभ के योग हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपसी प्यार बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा और किसी मां जैसी महिला की मदद से सेहत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यात्रा से परेशानी हो सकती है, इसलिए यात्रा न करें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में पार्टी करने का मूड रहेगा और जश्न मनाने के मौके बनेंगे।
Explore