Saptahik Rashifal: इस सप्ताह किन राशियों पर मंडराया संकट, जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि:- इस सप्ताह आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के चलते आप कुछ चिंतित रहेंगे। परिवार में पहले से चल रहे मतभेदों में वृद्धि हो सकती है, जिसका एक कारण आपका स्वभाव भी हो सकता है।
वृष राशि:- इस सप्ताह कार्यभार अधिक होने के कारण आपको शारीरिक थकान और स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव हो सकता है। आपको कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि:- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपके अंदर नए विचार उत्पन्न होंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं।
कर्क राशि:- इस सप्ताह आप धीरे-धीरे जोखिमों से बाहर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान के मामले में अभी भी कुछ दूरी बनी हुई है। व्यापार के दृष्टिकोण से यह समय शुभ रहेगा।
सिंह राशि:- इस सप्ताह सिंह राशि के लोगों के लिए नया सप्ताह करियर और आर्थिक जीवन के लिहाज से शुभता और सौभाग्य लिए हुए है।
कन्या राशि:- इस सप्ताह आप कुछ नया काम शुरू करने का प्लान मन में बना सकते हैं। कोई भी बड़ा परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। अपने पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहें।
तुला राशि:- इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रुओं पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी, लेकिन कुछ परेशानियां भी बनी रहेंगी। प्रेम और संतान के मामले में स्थिति सकारात्मक है।
वृश्चिक राशि:- यह सप्ताह आपका कोई बड़ा काम पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। आपके ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा।
धनु राशि:- इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं। आपके करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना है, जो आपकी मेहनत का फल हो सकती है।
मकर राशि:- इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं, जिस कारण आपके परिवार में बड़े भाई या किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मांगना पड़ सकता है।
कुंभ राशि:- इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की रचनात्मकता में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं. करियर में प्रगति के संकेत हैं। लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
मीन राशि:- यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का मन में विचार बना सकते हैं, जिससे परिवार में एक अच्छा माहौल देखने को मिलेगा।
Explore