मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति आदि को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई आकस्मिक घटना परिवार में घट सकती है, इस सप्ताह आपको कई स्थितियों में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बहुत जरूरी है, नहीं तो किसी बड़े विवाद में आप फंस सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो आप दुर्घटना आदि का शिकार हो सकते हैं।