शरीर में हर चीज का अपना एक खास महत्व होता है.
पुरुषों के होंठों का आकार, रंग, बनावट भी स्वभाव से जुड़ी अहम जानकारियां देता है.
जानते हैं होंठों से कैसे पहचानें पुरुष का व्यक्तित्व.
नीचे का होंठ मोटा रहने वाले पुरुष धन को लेकर चिंतित रहते हैं, अभिमानी स्वभाव के होते हैं, राजसी सुख भोगते हैं.
काले होंठ वाले पुरुष चालाक, बुद्धिमान और अवसरवादी होते हैं. हर परिस्थिति में खुद को ढालने की कला जानते हैं.
लाल होंठ वाले पुरुष स्वस्थ, साहसी और तार्किक होते हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं, हर काम में सावधानी बरतते हैं.
पतले होंठ वाले पुरुष का स्वभाव नरमी होता है, धन की बचत पसंद होती है, करियर में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता.
मोटे होंठ वाले पुरुष थोड़े कठोर और गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं. सामाजिक रूप से अलग रहना पसंद करते हैं.