सामुद्रिक शास्त्र की माने तो शरीर पर मौजूद चिन्ह, रेखाएं हमारे भविष्य का आईना हो सकती हैं.
सामुद्रिक शास्त्र शरीर की बनावट के आधार पर बहुत कुछ बताता है.
तिल, चिह्न और रेखाओं से उसके स्वभाव, सोच और भविष्य की गहराई से जानकारी देती हैं.
जिन पुरुषों की हथेली पर ध्वज, मकर या इसी प्रकार के विशेष चिन्ह होते हैं, वे समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करते हैं.
पुरुष की हथेली पर तिल हो, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. धन प्राप्ति का संकेत है, वह व्यक्ति जीवन भर मान-सम्मान और प्रसिद्धि पाएगा.
पुरुष की हथेली में रेखाएं गहरी, साफ और स्पष्ट हों तो व्यक्ति स्वभाव से मेहनती होता है, जीवन में कभी आर्थिक तंगी नहीं सताती.
पुरुषों के हाथ में चक्र की आकृति होती है, उन्हें जीवन में बड़े अवसर मिलते हैं. नेतृत्व के गुणों से भरपूर होते हैं, अक्सर उच्च पदों पर आसीन रहते हैं.
पुरुष के अंगूठे पर आंख के आकार का चिन्ह हो, तो वह अपार धन-संपत्ति होती है. ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं, हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं.