सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के अंगों से उनके स्वभाव, आचरण और भविष्य के बारे में बताया गया है.
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, किसी की जीभ की देखकर भी उस व्यक्ति के जीवन, भाग्य और उनके पर्सनैलिटी के बारे में जाना जा सकता है.
अगर आपको भी किसी की पर्सनैलिटी के बारे में जानना हो तो उसके जीभ, रंग और आकार से जान सकते हैं.
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस व्यक्ति के जीभ पर तिल होता है वे अच्छे वक्ता होते हैं. ऐसे लोग काफी अच्छा बोलते हैं.
ऐसे लोग जिनकी जीभ लाल होती है, उसे बहुत माना जाता है, वे हमेशा स्वस्थ रहते हैं. उन्हें कामयाबी मिलती है, जो चाहते हैं हासिल करते हैं.
जिनकी जीभ काली या गहरे रंग की होती है वो हमेशा परेशानी में रहते हैं, कार्यक्षेत्र में मुसीबत,करियर के क्षेत्र में मुश्किलें रहती है.
जिन लोगों की जीभ मोटी होती है वो दिल के साफ़ होते हैं पर थोड़े मुंहफट होते हैं. बिना सोचे समझे बोलते हैं. हालाँकि उनके इरादे अच्छे होते हैं.
जिनकी जीभ दो रंग या अलग-अलग रंग की होती है वो जल्दी बुरी संगति में पड़ जाते हैं. हमेशा बीमार रहते हैं और गलत काम कर बैठते हैं