दक्षिण कोरिया की मशहूर टेक कंपनी Samsung Galaxy ने अपने स्मार्टफोन्स में मिलने वाले सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर को अब दुनिया के और भी कई देशों में उपलब्ध कराने वाली है।
इस नए अपडेट के आने के बाद अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे दुनिया के बड़े बड़े बाजारों में Galaxy फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को यह खास सुविधा मिलने लगेगी जिसका उन्हें काफी लंबे समय से इंतजार था।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह फीचर सिर्फ नई Galaxy S26 सीरीज में ही नहीं मिलेगा। पुराने महंगे फ्लैगशिप मॉडल्स में भी ये आएगा। यहां तक कि Galaxy A सीरीज के कुछ सस्ते फोन्स को भी इसमें शामिल किया गया है।
जानकारी के मुताबिक Samsung ने इस खास टेक्नोलॉजी को पहली बार साल 2025 में उतारा था। तब से लेकर अब तक कंपनी इसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने की कोशिश में जुटी है।
यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी आखिर है क्या और यह आम लोगों के किस काम आएगी। दरअसल यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से आपका स्मार्टफोन बिना किसी मोबाइल टावर के भी काम कर सकता है।
इस फीचर की मदद से आप टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं और अपने परिवार वालों को अपनी लोकेशन बता सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई इमरजेंसी हो जाए तो आप तुरंत बचाव दल से संपर्क कर सकते हैं और मदद मांग सकते हैं। Samsung ने इस फीचर को eSOS और T911 जैसी इमरजेंसी सर्विसेज के साथ जोड़ा है।
आखिर कौन कौन से Galaxy स्मार्टफोन्स में यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलने वाला है। अगर आपके पास Galaxy S21, Galaxy S22, Galaxy S23, Galaxy S24, Galaxy S25 या फिर नया Galaxy S26 है तो आप इस फीचर का मजा ले सकते हैं।
जिन यूजर्स के पास थोड़े पुराने Galaxy फोन्स हैं उन्हें शायद कुछ समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है और अपडेट आने के बाद ही वे इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के साथ जोड़ने पर भी तेजी से काम कर रही है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में AI की मदद से यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर और भी ज्यादा स्मार्ट, तेज और यूजर फ्रेंडली बन जाएगा।
अब सबसे बड़ा और सबसे जरूरी सवाल यह है कि आखिर भारतीय Galaxy यूजर्स को सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर कब मिलने वाला है। इस बारे में बता दें कि अभी तक Samsung ने भारत के लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है जो भारतीय यूजर्स के लिए थोड़ा निराशाजनक जरूर है।