सलमान खान पर लगा औरतों को पीटने का आरोप! झगड़े के बाद...
बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान आज शनिवार 27 दिसंबर को अपने 60वें जन्मदिन के जश्न में दुबे हुए है, अब हाल ही में इस खास मौके पर सलमान से जुड़ी एक चौंका देना वाला खबर सामने आया है.
सलमान खान और शक्ति कपूर के रिश्ते काफी अच्छे थे। उन्होंने साथ में 'जुड़वा', 'चल मेरे भाई' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में एक-साथ काम किया। लेकिन 2005 में शक्ति कपूर से जुड़े एक विवाद के चलते दोनों के रिश्ते खराब हो गए।
शक्ति कपूर एक अंडरकवर रिपोर्टर, जो एक एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली लड़की बनी हुई थी, से सेक्सुअल फेवर मांगते हुए दिखे थे। इस मामले के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई।
आपको बता दें कि दोनों एक्टर के बीच 2011 में 'बिग बॉस 5' के दौरान विवाद हुआ। सलमान खान ने कथित तौर पर शो में शक्ति कपूर को नजरअंदाज कर दिया, जिससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ।
उस वक्त शक्ति कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था 'सलमान खान को मुझसे माफी मांगनी चाहिए!
सलमान ने कहा, 'बिग बॉस को मानना पड़ेगा! शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी न बुलाएं!'
शो से बाहर आने के बाद शक्ति कपूर ने एक्स पर लिखा था 'सलमान खान भी बिग बॉस नाम के सबसे बड़े धोखे को नहीं बचा सके।
वह ऐसे इंसान हैं, जो महिलाओं को पीटता है, शराब पीकर गाड़ी चलाता है और लोगों को कुचलता है, हिरणों का शिकार करता है। शर्म की बात है।'
हाल ही में शक्ति कपूर ने पॉडकास्ट पावरफुल ह्यूमन्स से बातचीत में सलमान खान के साथ रिश्ते को लेकर कहा 'सब हैलो हैलो है अच्छे से। हमारे रिश्ते अच्छे हैं। मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं है।'