सफ़ेद पानी यानी वाइट डिस्चार्ज जिसे ल्यूकोरिया भी कहते हैं.

सफेद पानी महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है लेकिन कई बार यह बढ़ जाती है.
ज्यादा सफेद पानी आने से शरीर में इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में पीड़ित महिलाएं घरेलु उपाय से इसमें राहत पा सकती हैं.
रोज सुबह शाम एक गिलास दूध में पका हुआ केला मिलाकर खाने से व्हाइट डिस्चार्ज में राहत मिल सकता है.
अंजीर सफेद पानी का एक और सस्ता और असरदार उपाय है. चार अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह एक महीने तक खाएं.
एक लीटर पानी में तीन चम्मच मेथी के दाने डालकर उसे उबाल लें और ठंडा होने के बाद इसे पी लें.
आंवले के पाउडर या आंवला के पेस्ट को शहद में मिलाकर दिन में 2-3 बार नियमित सेवन करते रहें.
रातभर धनिये के बीजों को पानी में भिगोकर सुबह पीने से फ़ायदा होता है.
दही खाने से योनि में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और संक्रमण से बचाव होता है.
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को एक ग्लास पानी में मिलाकर पिएं.