आज से मार्च का महीना शुरू हो गया है, लेकिन माह के शुरू और होली के पहले ही कई बड़े बदलाव सामने आ गया है, जो सीधा हर घर के जेब को खाली करने वाला है. तो आइए जानते है किन-किन चीजों में महंगाई का मुहर लगा है.
जानकारी के अनुसार, LPG सिलेंडर, ATF, Railway, SIM सहित और अन्य चीजों में नियम में बदलाव होने जा रहा है. आगे देखिए इसकी कीमत और बदलाव सहित पूरी लिस्ट...
आज 1 मार्च से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG गैस सिलेंडर में बड़े बदलाव देखें को मिल रही है. दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये की इजाफा किया गया है, जबकि अन्य महानगरों में 31 रुपये तक महंगा हो गया है.
आज 1 मार्च से हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर है, जी हां, महीने के शुरू होने ही ATF कीमतों में बड़े बदलाव करते हुए. ATF में 5 हजार से 6 हजार तक का हवाई यात्रियों की यात्रा का खर्च बढ़ा दिया गया है.
आज 1 मार्च से भारतीय रेलवे से जुड़ी नियमों में भी बड़े बदलाव कर सकते है, जैसे रेलवे अपना ओल्ड UTS ऐप बंद कर सकती है. इसका मतलब आप यात्री UTS का इस्तेमाल से टिकट बुकिंग या अन्य काम नहीं कर पाएंगे. इन कामों के लिए अब रेलवे का नया ऐप RailOne के जरिए शुरू हो सकता है.
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी बुरी खबर सामने आई है, आज 1 मार्च से सरकार ने साफ कर दिया है कि अन्य मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM से अकाउंड जोड़ना होगा. इसका असर ये होगा कि अगर आपके फोन में वह SIM नहीं है तो जिससे आप Whataapp या अन्य मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल सिमित बंद हो सकता है.
बैंक से जुड़ी कोई भी काम को करने के लिए बैंक जाने का प्लान कर रहे है तो आपको बता दें कि त्योहारों के चलते मार्च में कुल 18 दिन बंद रहने वाला है इन मौकों पर दूसरा और चौथ शनिवार के साथ रविवार भी अवकाश शामिल हैं.
आज 1 मार्च से UPI पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, इस नियम के चलते ऑनलाइन ट्रांसफर सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, अब बैंक High-Value Transactions के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है.