रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किया बुलेट 350 'बटालियन ब्लैक' एडिशन। कीमत सिर्फ ₹1.74 लाख रखी गयी है। आज से यानी 13 सितम्बर 2024 से इसकी बुकिंग और टेस्ट राइड शुरू की गयी है।
इस नए एडिशन में खास बेंच सीट, हाथों से पेंट की गई सोने की पिनस्ट्रिप्स और सिग्नेचर बुलेट टैंक शामिल हैं।
बुलेट 350 की यह नई पेशकश उन राइडर्स के लिए है जो पुरानी बुलेट के डिजाइन और स्टाइल को पसंद करते हैं।
'बटालियन ब्लैक' एडिशन में विंटेज टेल लाइट, ब्लैक मिरर, स्पोक व्हील्स और क्रोम रिम जैसे डिजाइन एलिमेंट्स हैं।
इसमें 300mm फ्रंट डिस्क, 153mm रियर ड्रम ब्रेक और सिंगल चैनल एबीएस की सुविधा मिलती है।
रॉयल एनफील्ड के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर, यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि बुलेट हमारी जिंदगी का हिस्सा है। और ये बाइक हमारे कम्युनिटी के लिए खास है।
नई बुलेट 350 पुराने डिजाइन और मॉडर्न तकनीक का मेल है, जो हर तरह के राइडर्स के लिए खास बनाती है।
दिल्ली एनसीआर में 25 से अधिक स्टोर्स पर यह बाइक उपलब्ध है, जहां राइडर्स इसे टेस्ट कर सकते हैं।
बुलेट 'बटालियन ब्लैक' J-प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और भरोसेमंद राइडिंग का अनुभव देती है।
इसमें 349cc इंजन है, जो 6100rpm पर 20.2ps पावर और 4000rpm पर 27nm टॉर्क जेनरेट करता है।
नई बुलेट 350 ‘बटालियन ब्लैक’ पुराने मिलिट्री वैरिएंट से ऊपर रखी गई है, जिससे यह और खास बनती है।
ब्लैक गोल्ड और स्टैंडर्ड मॉडल्स भी टॉप और मिड-वैरिएंट्स के रूप में मौजूद रहेंगे।
नई बुलेट में पुराने डिजाइन की यादें ताजा की गई हैं, जो इसे राइडर्स के लिए एक खास बाइक बनाती है।