आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग वर्कआउट का समय नहीं निकाल पाते हैं. ऐसे में 'वॉक' यानी पैदल चलना सबसे आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज है. जो आप रोजाना सिर्फ 5 हजार कदम भी चलते हैं, तो इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं.
बता दें कि, खास तौर पर ये वर्कआउट उन लोगो के लिए है जो डेस्क जॉब करते हैं या जिनकी जीवनशैली गतिहीन सेडेंटरी है. तो आइए जानते है 30 दिन तक रोज 5 हजार कदम चलने के ये ताबड़तोड़ फायदे के बारे में...
आप अगर रोज 5 हजार कदम चलते है तो आपकी शरीर की कैलोरी की क्षमता बढ़ जाती है, और वही 20 या 30 दिन में आपकी वजन कंट्रोल होने लगता है.
अगर आप रोजाना 5 हजार कदम चलते है तो आप 30 दिनों के अंदर आपकी सांस फूलने की जो समस्या है वो काम होने लगेगी। और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में आ जाएगा.
अगर रोज सुबह आप 5 हजार कदम चलते है तो आपके शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन आ जाता है जिसे 'फील-गुड' हार्मोन भी कहा जाता है, इसे आपके मानसिक तनाव काम हो जाती है.
अगर आप ताजा हवा में रोज 5 हजार कदम चलते है तो इससे आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का कंट्रोल में होता है, और आपको रात में सुकून भरी नींद आने लगाती है.
अगर आप रोजाना 5 हजार कदम चलते है तो आपके शरीर में होने वाले गठिया के दर्द सहित अन्य दर्दो में पलभर में राहत मिलती है. जो आपके शरीर में रिलैक्स फील करने में मदद करता है.
अगर आप रोजाना 5 हजार कदम चलते है तो आपके पाचन तंत्र भी मजबूत होने लगता है, और आंतों की गति भी बढ़ने लगाती है साथ ही आपके शरीर में गैस्ट्रिक एसिड के उत्पादन में मदद मिलती है.