वैलेंटाइन वीक के साथ ही अभी शादियों का सीजन चल रहा है, इस खास वक्त में कई लड़के लड़कियां एक दूसरे को अपने परिवार से मिलाने का सोच रहे हैं.
जायज सी बात है जब एक लड़का या लड़की एक दूसरे के लिए श्योर हो जाते हैं तो अपने परिवार से मिलाने के बारे में सोचते हैं.
लेकिन लड़कों, क्या आपने सोचा है गर्लफ्रेंड को परिवार से कब मिलवाना चाहिए, उसका सही समय क्या है. तो चलिए जानते हैं.
कभी भी नए रिश्ते में गर्लफ्रेंड को परिवार से न मिलवाये, मिलवाने का तभी सोचे जब रिश्ता कम से कम 6 महीने से 1 साल पुराना हो.
गर्लफ्रेंड अगर परिवार से मिलने को तैयार हो तभी मिलवाएं, क्योंकि रिश्ता एक तरफा या दबाव से नहीं चलता, दोनों की सहमति जरुरी है.
परिवार से मिलवाना यानी आपके आगे का भविष्य तय करता है, लेकिन अगर आप अपने रिश्ते की भविष्य को लेकर मजबूत नहीं है तो यह मिलवाने का सही समय नहीं है.
अगर आपके रिश्ते में बार बार ब्रेअकप या उतार चढाव चल रहा है तो ऐसी में गर्लफ्रेंड को परिवार से मिलवाना सही नहीं है.
अगर परिवार में कुछ ख़राब चल रहा है, या परिवार में कोई परेशानी या तनाव है तो गर्लफ्रेंड को परिवार से न मिलवाएं, क्योंकि ऐसे में हो सकता है इसका असर रिश्ते पर पड़े.