गर्मियों में बाल धूल, मिट्टी प्रदूषण और पसीने से डैमेज ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं.
इस समस्या को दूर करने के लिए आप बालों में चावल के पानी यानी Rice Water का इस्तेमाल कर सकते हैं.
हाँ वहीँ चावल का पानी जिसे रोज उबालने के बाद फेंक देते हैं. लेकिन इसमें मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हेयरलॉस, डैंड्रफ जैसी बालों की सभी समस्या दूर कर सकता है.
चावल का पानी अमीनो एसिड, बी विटामिन, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्निशियम, फाइबर, जिंक और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है. जो बालों के लिए असरदार है.
राईस वाटर दो मुंहे बालों, दुर्गंध और डॉयनेस की समस्या, दूर करता है. बालों को चमकदार बनाता है.
चावल के पानी में विटामिन बी और ई होते हैं. जिससे बालों की जड़े मजबूत होती है, बालों का टूटना कम होता है. बाल घने होने लगते हैं.
कच्चे चावल का राईस वाटर बनाने के लिए आवश्यकता अनुसार चावल को रात भर भिगोकर रखें और फिर अगले स्प्रे बोतल में स्टोर करके रखे लें.
चावल को उबालकर भी राईस वाटर बनाया जा सकता है. थोड़े चावल लें इसे तब तक उबालें जब तक चावल पूरी तरह न पक जाए.
चाहे तो खाने के लिए जो चावल पकाया गया जाता है. उसे छानने के बाद बचे पानी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
चावल का पानी इस्तेमाल करना बेहद आसान है. चावल के पानी को स्कैल्प पर मसाज करें और अच्छी तरह बालों में लगाएं.
1 से 2 घंटे तक लगाएं रखें और उसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें.
राईस वाटर को हेयरवाश के बाद हेयर सीरम की तरह लगा सकते हैं. इससे बाल शाइन करते हैं.
चावल के पानी को एलोवेरा जेल के साथ, गुलाबजल, विटामिन ई कैप्सूल, या फिर नारियल तेल के साथ भी लगा सकते हैं.
हफ्ते में 1-2 बार चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें. वरना नुकसान हो सकता है.