रिवोल्ट मोटर्स ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RV1। कम्यूटर सेगमेंट में पेश की गई ये बाइक दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है - RV1 और RV1+।
RV1 के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 84,990 रुपये और RV1+ की कीमत 99,990 रुपये रखी गई है।
RV1 के लुक और डिज़ाइन में राउंड-शेप LED हेडलाइट, इंडिकेटर्स और लाइसेंस प्लेट लाइट शामिल हैं।
इसमें चौड़े टायर, डुअल-डिस्क ब्रेक, पोर्टेबल वॉटरप्रूफ बैटरी, LCD डिस्प्ले और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
RV1 में 2.2 kW और RV1+ में 3.24 kW की क्षमता वाले बैटरी पैक दिए गए हैं।
RV1 एक चार्ज में 100 किमी और RV1+ 160 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। दोनों की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है।
RV1 की बैटरी 2.15 घंटे और RV1+ की बैटरी 3.30 घंटे में 80% चार्ज हो जाती है।
RV1 का वजन 108 किग्रा और RV1+ का वजन 110 किग्रा है। दोनों में 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ 790mm सीट हाइट और 1350mm व्हीलबेस है।
रिवोल्ट इस बाइक पर 5 साल/75,000 किमी और चार्जर पर 2 साल की वारंटी दे रहा है।
RV1 को महज 499 रुपये में कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप से बुक किया जा सकता है।
रिवोल्ट की ये सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक घरेलू सॉकेट से चार्ज होने के साथ शानदार फीचर्स से लैस है।