रेखा संग अफेयर, तीन शादियां… फिर भी अधूरी रही इस सुपर स्टार की मोहब्बत
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है, विनोद का जन्म 13 फरवरी 1945 में लाहौर में हुआ था, फिल्मी दुनिया में जब एक्टर ने लीड रोल के तौर पर कमद रखा तो कई दिग्गजों के लिए परेशानी बन गई थी. उनके अभिनय की खूब प्रशंसा भी की जाती थी. रोमांटिक फिल्मों के अलावा वे पैरेलल सिनेमा की कुछ फिल्मों में नजर आए.
इतना ही एक्टर विनोद मेहरा ने बड़े पर्दे के पीछे तीन-तीन शादियां भी की थी, जिसकी वजह से खूब खुर्खियों में थे, मगर विनोद का चौंका देने वाला और सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर ने वाला बॉलीवुड की एक्ट्रेस रेखा संग उनके अफेयर को लेकर देखने को मिला. लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि सुपर स्टार की मोहब्बत अधूरी ही रह गई. तो आइए जानते है आखिर ऐसा क्या हुआ..
विनोद मेहरा अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहे. उनकी पहली शादी 'एक थी रीटा' फिल्म अभिनेत्री मीना ब्रोका से हुई. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मेहरा को पहला हार्ट अटैक पड़ा. इसके बाद उनकी निजी जिंदगी बदल गई। मीना से उनके रिश्ते खराब हो गए और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया.
मीना के बाद अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से साथ विनोद मेहरा का अफेयर रहा. कहा ये भी जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी. हालांकि दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और बाद में बिंदिया ने जेपी दत्ता से शादी कर ली.
फिर विनोद खन्ना की जिंदगी में रेखा की एंट्री हुई. विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए.
जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया. इस तरह ये रिश्ता खत्म हो गया.
इतना ही नहीं एक बार रेखा ने विनोद को शादी के मनाने के लिए कॉकरोच मारने की दवा भी खा ली थी जिसके बाद तो बवाल ही मच गया था.
इसके बाद विनोद मेहरा ने किरण नाम की लड़की से शादी कर ली, ये रिश्ता अंत तक चला, दोनों के एक बेटा और बेटी हुई. 30 अक्तूबर 1990 को विनोद मेहरा को आखिरी हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उस वक्त उनकी उम्र मात्र 45 साल थी.
बता दें कि विनोद मेहरा को महज 13 साल की उम्र में फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला. नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नर्क, साजन बिना सुहागन, एक ही रास्ता, अनुरोध, अमर दीप और बेमिसाल जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए थे.