आज भारत में बहुत से लोग कम बजट में अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। ज़्यादातर यूज़र्स की चाहत होती है कि फोन में 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले मिल जाए। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Realme ने अपना नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च किया है।
यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो ₹15,000 से कम कीमत में 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और नया प्रोसेसर दिया है। ऐसे में क्या Realme C83 5G फोन सच में बजट यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है?
Realme C83 5G भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत काफी किफायती रखी गई है। (▪︎ 4GB + 64GB स्टोरेज: ₹13,499, ▪︎ 4GB + 128GB स्टोरेज: ₹14,499, ▪︎ 6GB + 128GB स्टोरेज: ₹17,499 ) इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan बैटरी है।
अगर आप फोन से वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या गेम खेलते हैं, तो भी यह फोन आसानी से एक से दो दिन तक चल सकता है। हालांकि इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब है कि फोन को फुल चार्ज होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।
Realme C83 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे फोन चलाते समय स्क्रीन काफी स्मूथ लगती है। इस फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। इसके साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810H) शॉक रेसिस्टेंस भी दिया गया है।
Realme C83 5G फोन में पीछे की तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा मिलता है। अगर आपको दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करनी है या सोशल मीडिया पर तस्वीर डालनी है, तो यह कैमरा अच्छा काम करता है।
Realme C83 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर रोज के कामों को आसानी से हैंडल करता है। इस फोन में आप इंस्टाग्राम, यूट्यूब के साथ हल्की गेमिंग खेल सकते हैं। यह फोन Android 16 और Realme UI 7.0 पर चलता है।
अगर आप कम बजट में 5G फोन, लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा डिस्प्ले चाहते हैं, तो Realme C83 5G आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। अगर आपके लिए बहुत अच्छा कैमरा या फास्ट चार्जिंग जरूरी है, तो आप दूसरे फोन भी देख सकते हैं।
₹15,000 से कम बजट में यह फोन बैटरी और डिस्प्ले के मामले में मजबूत है। इसलिए बजट यूजर्स के लिए यह एक अच्छा 5G स्मार्टफोन हो सकता है।