आईपीएल 2026 का आगाज आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच से होगा।
28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए फैंस की बेकरारी इस कदर है।
पहले मैच की टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ मिनटों में बिक गये लिहाजा टिकट नहीं खरीद पाने वाले फैंस काफी मायूस हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के टिकट नहीं खरीद पाने वाले प्रशंसकों की माने तो वे टिकट खरीदने के लिए बेकरार थे।
लेकिन कुछ ही मिनटों में सीट फुल हो गया लिहाजा वे बेहद निराश हैं। कई लोगों ने टिकट बिक्री में गड़बड़ी और ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया है।
कुछ प्रशंसकों का कहना है कि टिकट पहले से ही वीवीआईपी को दे दिए गये हैं जबकि कुछ लोगों ने टिकट ब्लैक में बेचने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि इस मैच के टिकट 3750 रुपये से लेकर 47 हजार रुपये तक थे।
इसके पहले फ्रेंचाइजी आरसीबी ने ये घोषणा भी की है कि प्रत्येक घरेलू मैच में 11 सीट भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की याद में रिजर्व रहेंगे।