Ravivar Rashifal: सिंह, तुला सहित इन्हें मिलेगा बड़ा ऑफर, घर में रहेगा सुकून और खुशियों का माहौल...
मेष राशि:-आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।
वृष राशि:-इस सप्ताह संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। इस लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें।
मिथुन राशि:-आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा।
कर्क राशि:-वर्तमान ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें।
सिंह राशि:-आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश खत्म होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी बड़ा ऑफर मिल सकता है।
कन्या राशि:-आर्थिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। कोई उधार दिया हुआ अथवा अटका हुआ पैसा मिलने की बेहतर संभावना है।
तुला राशि:-आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी का प्रयास करने वालों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें।
वृश्चिक राशि:-ज्योतिषियों के मुताबिक गजकेसरी राजयोग आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
धनु राशि:-पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी। किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगे।
मकर राशि:-गजकेसरी राजयोग मकर राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है।
कुंभ राशि:-आज का दिन शुभ सूचक होगा। परिवार में पुत्र का जॉब लग सकता है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।
मीन राशि:-घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा।
Explore