Ravivar Rashifal: मेष, मीन सहित किसकी भरेगी पैसों से झोली, किसका रहेगा बैड लक, जानिए अपना राशिफल...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज उत्साह से भरा रहेगा। जातक के काम का तरीका ऑफिस में सबको पसंद आएगा। इस वजह से जातक की वाहवाही होगी।आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। खर्च से जातक की चिंता बढ़ सकती हैं। धीर गंभीर हो परिवार के मामलों पर ध्यान दें। आज आपको पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज परिवार व दोस्त आज कुछ ज्यादा ही विश्वास दिखाएंगे। जातक के जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू होगा। व्यवसाय के लिए मिला जुला परिणाम देगा। जातक साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत पर ध्यान दें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले व्यवसाय के लिए सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है।अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, व बच्चे की मुस्कुराहट देख सारी परेशानी भूल जाएंगे। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने मदद करेगी। सेहत पर ध्यान दें। भूमि विवाद व कनूनी पचड़े में फंसने से बचे।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा हालांकि दूसरी ओर आपके कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ भी जा सकते हैं इसलिए ध्यान रखें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन खुद को व्यवस्थित करेंगे। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बनेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और किसी कलात्मक अभिरुचि को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आज का दिन अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज कड़ी मेहनत करना होगा। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बढने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज किसी से झगड़ा हो सकता है, जिसका नुकसान बिजनेस व नौकरी पर होगा। आज का दिन लड़ाई-झगड़े वाला है। माता-पिता से मतभेद हो सकते है, विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ होगा, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा।अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़े। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन जातक घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सेहत का ख्याल रखें। यदि कोई काम या वाहनादि की खरीद की सोच रहे है तो अच्छा दिन है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन खुद को बहुत ही व्यस्त रखेंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें।