Ravivar 9 July 2023 Ka Rashifal: मेष समेत इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ, चारों तरफ से आएगा पैसा, जानिए अपना राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज का दिन काम ज्यादा रहेगा।खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। दूसरों पर भरोसा न करें और लेन देन से बचें। परिवार में विवाद की आंशका है। इसलिए वाणी पर कंट्रोल करें और बेमतलब के विवाद में न पड़ें। अपने कार्य में बिजी रहें।आज वे कपड़े न पहनें जो आपके खास साथी को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज का दिन किसी से लड़ाई झगड़ा न करें। नौकरी खोज रहे युवाओं की तलाश बंद होगी और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी, जिसका आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।अधिक यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। शाम का दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन सामान्य है।पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेगा और घर का महौल खुशनुमा बीतेगा। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। विरोधी शांत रहेंगे।बहुत अधिक खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।रिश्तेदारों का अनावश्यक हस्तक्षेप शादीशुदा जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज सामान्य है।मेहनत रंग लाएगी। आपका कार्य लोगों को पसंद आएगा। मान सम्मान मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है।मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। इससे आपको बेहद प्रसन्नता मिलेगी और इस काम को पाने के लिए झेली गयी सारी मुसीबतें मिट जायेंगी। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है। रोमानी व प्यार से भरा, जहां सिर्फ आप और आपका जीवनसाथी हों।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज हर काम सफल होगा। जोखिम में भी लाभ मिलेगा। रुके हुए धन की वापसी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और नौकरी में ट्रांसफर हो सकते हैं। कार्य में मेहनत ज्यादा होगी और व्यवसाय-व्यापार का विस्तार होगा।दिन की शुरुआत आप योग व ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आजकार्यस्थल पर नए संबंध बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्य की प्रगति के चलते उत्साही रहेंगे। दूसरे के मामलों में दखलंदाजी से बचें। उपहार की प्राप्ति होगी।आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई गुना अधिक करने का वादा कर देते हैं, खुद को बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखें।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज का दिन बारिश के साथ शुरू होगा।। किसी व्यक्ति विशेष से सहायता मिलेगी। आज व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लंबित कार्यों को पूरा करेंगे और अचानक धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता और कुशलता बढ़ेगी।आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी ओर फिर से आकर्षित महसूस करेगा। आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त मददगार होंगे।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज खुशनूमा दिन रहेगा।सेहत का ध्यान रखें और किसी तरह की लापरवाही न करें। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। व्यापार में सतर्कता बरतें। लाभ लोगा लेकिन ना समझी के चलते परेशानी भी हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा करने से बचें।आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं अपनी जिंदगी से अधिक चाहता होगा। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन वाणी पर संयम रखें। हर निर्णय और कार्य में परिजन आपका साथ देंगे। यात्रा और निवेश में लाभान्वित होंगे। कानूनी मामलों से मुक्ति मिलेगी। अपरिचित व्यक्ति की मुलाकात से आपके अंदर का आत्मविश्वास जागेगा। आज मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका परिणाम आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पायेगा। शाम का अधिकतर समय मेहमानों के साथ गुजरेगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज का दिन लेन-देन से होगा। आज उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। संपत्ति के मामले में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है। व्यवसाय-व्यापार में लाभ होगा। जोखिम के कार्य में सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।आज आपका साथी आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ विशेष करेगा। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सब की ओर खींचेगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज आपके मन में उलझन रहेगी। खान-पान को लेकर मन में खुशी रहेगी। आज आपके हर कार्य सफल होंगे। यात्रा और नौकरी में लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार में अधिक धनलाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगा। किसी मामले में समय का दुरुपयोग भी होगा।आज बच्चों के साथ बाहर में खेलकूद प्रतियोगिता आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचायेंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और प्रसन्नचित रहेगी। आपका बेपनाह प्यार आपके साथी के लिए बेहद अनमोल है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज आप का दिन अच्छा रहेगा।आज किसी शोक समाचार से मन में निराशा रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधान रहें और लेन-देन से बचें। आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। मन अप्रसन्न रहेगा।आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ बातचीत कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आयेगा।