आज टीवी सीरियल "अनुपमा" (Anupamaa 20 Feb 2026) में आप देखेंगे कि, मनप्रीत का हालचाल लेने के लिए अनुपमा बापूजी के साथ टीना के घर जाने का फैसला करती है. बापूजी और अनुपमा चोरीछिपे इनके घर जाते हैं.
अनुपमा खिड़की के रास्ते टीना के घर में घुस जाएगी, आपको जानकर हैरानी होगी कि टीना अपने घर में अनुपमा को देख ही नहीं पाएगी. ऐसे में अनुपमा मनप्रीत से मुलाकात करके वापस आ जाएगी.
दिवाकर की मदद करने के बाद पाखी के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे. पाखी को लगने लगेगा कि वो जल्द ही शादी करने वाली है. ऐसे में पाखी ईशानी को भी तेवर दिखाएगी.
अनुपमा से मुलाकात होते ही मनप्रीत खूब आंसू बहाने वाली है. मनप्रीत का देखकर अनुपमा का भी दिल पसीज जाएगा. अनुपमा फैसला करेगी कि वो टीना को सब सिखाकर ही दम लेगी.
मनप्रीत को टीना के घर से बाहर निकालने के लिए अनुपमा एक नया खेल खेलने वाली है.
अनुपमा एक बिजेसवूमन बनकर टीना से मुलाकात करेगी. बापूजी भी अनुपमा के साथ इस प्लान में शामिल होने वाले हैं.
बापूजी और अनुपमा टीना और उसके निकम्मे पति को रुपए पैसे का लालच देने वाले हैं. ऐसे में दोनों अनुपमा और बापूजी को अपने घर में जगह दे देंगे.
अनुपमा बापूजी के साथ मिलकर टीना का जीना हराम करने वाली है. अनुपमा पहले तो टीना को सबक सिखाएगी. जिसके बाद अनुपमा, मनप्रीत को लेकर चली जाएगी.