साउथ इंडस्ट्री के एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की शादी फाइनल हो गई है. इसी बीच वेंडिंग कार्ड, तारीख और मंडप स्थान की फोटो-वीडियो भी जमकर वाइरल हो रही है. तो आइए जानते है कब और कहां शादी होने वाला है...
खबरों के मुताबिक, दोनों उदयपुर में एक शाही लेकिन निजी समारोह में विवाह करेंगे, जिसके बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.
हालांकि, दोनों ने अपने शादी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीरें प्रसारित होने के बाद इन चर्चाओं को बल मिला है. इस कार्ड के अनुसार शादी 26 फरवरी को होगी.
बताया जा रहा है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने उदयपुर को चुना है. शादी से पहले की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो सकती हैं.
खास बात यह है कि इस समारोह में दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान करते हुए तेलुगु व कूर्गी रीति-रिवाजों का मिश्रण देखने को मिलेगा.
वहीं, रिसेप्शन 4 मार्च को हैदाराबाद के ताज कृष्णा होटल में होगा. इस समारोह में तेलुगु फिल्म जगत के बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है.
शादी की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना को बांद्रा में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान जैसे रश्मिका को मीडिया ने देखा तो शादी की बधाई देना शुरू कर दिया.
बता दें कि जैसे ही वेडिंग कार्ड से जानकारी मिली तो फैंस ने साउथ इंडस्ट्री के इस पावर कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हो रहे है और साथ ही ढेर सारी बधाई के पुल भी बांध रहे है.