साउथ इंडस्ट्री के खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
आज यानी 26 फरवरी को विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई। फैंस को दोनों की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है।
रश्मिका और विजय की अभी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है। शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी।
रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर के मेंमेटोज बाई आईटीसी होटल्स में हुई। सोशल मीडिया पर वेन्यु के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी में पहुंचे कुछ गेस्ट पैप्स को मिठाइयां बांटते नजर आए।
रश्मिका मंदाना और विजय की शादी के हैदराबाद में 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। और यहां फिल्म दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। फिल्म "गीता गोविंदम" साल 2018 में रिलीज हुई थी।
इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी थी। साल 2019 में दोनों की फिल्म डियर कॉमरेड आई। फैंस के बीच दोनों की रिलेशनशिप की बातें होनें लगीं, लेकिन कपल ने कभी भी इस चीज पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी।