आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, 26 मार्च 2026 को राम नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. जबकि अयोध्या में 27 मार्च को विशेष उत्सव मनाया जाएगा.
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर के दिन ही त्रेतायुग में भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में भगवान राम का जन्म हुआ था. इसे राम जी का जन्मदिन माना जाता है.
रामलला के जन्मोत्सव उनका पूजन करके उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर अर्पित करें. तो चलिए जानते हैं राम जी क्या चढ़ाएं.
पंजीरी एक और पारंपरिक भोग है जो चीनी, मेवे, धनिया और घी से बनता है. राम जी को बहुत प्रिय है उनके पूजन में उसे जरूर अर्पित करें
पीले रंग राम जी का प्रिय रंग है. राम लला जन्मोत्सव में पीले चावल या केसरिया भात जरूर बनाएं, यह चावल, केसर, मेवे और इलायची से बनता है.
हिंदू धर्म में कोई भी पूजा-पाठ पंचामृत के बिना अधूरा माना जाता है ऐसे में राम जी के पूजा में पंचामृत जरूर चढ़ाएं.
दूध, चीनी और सूखे मेवों से बनी चावल की खीर राम जी को बहुत प्रिय है. भगवान राम को खीर का भोग जरूर लगाएं.
पानकम जो साउथ का एक पेय ड्रिंक है, यह गुड़, नींबू, सोंठ और इलायची मिलाकर बनता है. भगवान राम यह भोग बहुत प्रिय है.