Rahul Gandhi Ka Bike Ride: राहुल गांधी का नया लुक, लद्दाख में बाइक राइड करते नजर आए कांग्रेस नेता...

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लद्दाक के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्‍होंने पेंगोंग झील भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने बाइक भी चलाई। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में राहुल गांधी बाइक चलाते दिख रहे हैं, उन्होंने स्पोर्ट्स वीयर भी पहन रखा है।
राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह बाइक राइडिंग बेहद पसंद करते हैं। उनके पास एक केटीएम बाइक है, लेकिन वह खड़ी रहती है। उनकी सिक्योरिटी में तैनात जवान उन्हें बाइक चलाने की इजाजत नहीं देते हैं।
राहुल वहां विभिन्‍न वर्गों के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्‍होंने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और नौकरशाहों सहित नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बैठक की।
लद्दाख प्रवास के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कारगिल स्मारक भी जाएंगे। वह 20 अगस्त को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन लद्दाख की पैंगोंग झील पर मनाएंगे और 25 अगस्त को 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल चुनाव की बैठक में भी शामिल होंगे।
यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को राहुल ने लेह में 500 से ज्यादा युवाओं के साथ चर्चा की। लेह जिला प्रवक्ता नामग्याल बताया कि राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे।
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों यात्रा के बाद से लगातार देश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर आम लोगों से मिल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले वे किसानों के साथ खेत में काम करते नजर आए थे। उससे पहले ट्रक की सवारी करते दिखे थे।
लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद राहुल गांधी की यह पहली यात्रा है। बता दें कि अगस्त 2019 में, भारत की संसद ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 पारित किया जिसके द्वारा 31 अक्टूबर 2019 को लद्दाख एक केन्द्र शासित प्रदेश बन गया।
लद्दाख भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है। भारत गिलगित बलतिस्तान और अक्साई चिन को भी इसका भाग मानता है, जो वर्तमान में पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में है।