अगर आप फिटनेस के लिए क्रेज़ी है तो एक ड्रिंक आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए जिसका नाम है 'रागी माल्ट'।

इसे आप चुटकियों में अपने घर में बना सकते हैं। चलिए रागी माल्ट के खास फायदे जानते हैं और इसे बनाने की रेसिपी भी।
रागी कैल्शियम के सबसे अच्छे सोर्सेज़ में से एक है।100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
फिर रागी माल्ट में दही भी शामिल होता है इसलिए बोन्स के लिए इसके फायदे डबल हो जाते हैं।
रागी माल्ट ग्लूटेन फ्री है। ग्लूटेन फ्री खाने से शरीर में ऊर्जा के स्तर अच्छा बना रहता है।
साथ ही थकान और सुस्ती दूर हो जाती है।अगर आपको ग्लूटेन से दिक्कत है तो यह आपके लिए और भी अच्छा है।
रागी माल्ट में भरपूर एमीनो एसिड होते हैं। एमीनो एसिड फैट को कम करता है, खासकर पेट में जमा हुई चर्बी यानि बैली फैट को।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर रागी माल्ट स्किन टिश्यूज़ की लोच बरकरार रखता है और एजिंग के लक्षणों से राहत देता है।
रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम होता है।ब्रेकफास्ट के दौरान एक गिलास रागी माल्ट का सेवन करने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
रागी माल्ट बैड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और हृदय रोगों की रोकथाम करता है।
एमीनो एसिड शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के लिए आवश्यक है।सेरोटोनिन हार्मोन आपके मूड को अच्छा रखता है और दिमाग को रिलैक्स करता है।
रागी माल्ट ऐसे बनाएं:- रागी माल्ट बनाने के लिए आप 3 से 4 टी स्पून रागी के आटे में ज़रूरत अनुसार पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब एक कप पानी गर्म करें। इसमें रॉक साल्ट और रागी पेस्ट डालें। इसे तीन चार मिनट पकाएं। ठंडा होने पर इसे एक गिलास में निकाल लें।
इसमें आधा नींबू निचोड़ और 50 ग्राम दही डालें।सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें। आपका होममेड रागी माल्ट तैयार है।