प्याज खाने के फायदे किसी से छिपे नहीं है. कच्चा प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
कच्चा प्याज खाने से इम्यूनिटी बूस्ट करता है और डाइजेशन की समस्या दूर होती है. यह लू से बचाने में भी मदद कर सकता है.
लेकिन कभी कभी कुछ लोगों के लिए कच्चा प्याज नुक्सानदायक हो सकता है.
ऐसे लोग जिन्हे एसिडिटी, गैस, या कब्ज की समस्या है उन्हें कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए. क्युकी इसमें ग्लूकोज़ और फ़्रुक्टोज़ की मात्रा ज़्यादा होती है.
कच्चा प्याज यह ब्लड शुगर को कम करता है जिन्हें डायबिटीज है उन्हें इससे बचना चाहिये.
रात में कच्चा प्याज खाने से पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं.
गर्भवती महिलाओं को प्याज़ का ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए.
जिन्हे आईबीएस है उन्हें कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.
प्याज में टायरामाइन नामक एक यौगिक होता है जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है. जिससे माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है.
ऐसे लोग जिन्हे नींद की दिक्क्त रहती है उन्हें कच्चा प्याज खाने से नींद की समस्या हो सकती है.
प्याज में मौजूद कुछ यौगिक रक्त के थक्के को रोकने में मदद कर सकते हैं तो जिन्होंने हाल ही में सर्जरी करवाई है वो प्याज न खाएं। इससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है.