प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते काफी समय से अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं, एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड पर कई सनसनीखेज बयान दिए हैं।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, प्रियंका ने हाल ही में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में चलने वाली गंदी राजनीति के चलते ही वह हॉलीवुड में अपना करियर दोबारा शुरू करने पर मजबूर हुई थीं।
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की बुली गैंग के बारे में भी खुलासा किया था। जिसके बाद अब एक्ट्रेस का एक नया इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया है। जहां एक्ट्रेस अपने एक्स रिलेशनशिप और करीना कपूर खान को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बात करती नजर आ रही है।
बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के अंदर मेरा कोई दोस्त नहीं रहा है, इसी वजह से मैं इन बड़े ग्रुप्स से दूर रहती थी।’
इसके साथ ही जब प्रियंका ने पूछा गया कि उन्होंने शाहिद कपूर और शाहरुख खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी मना क्यों नहीं किया है, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मेरे मना करने से अफवाहें झूठी तो नहीं हो जाएंगी।’
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर की खबरें बीते कई सालों से सुर्खियों में बनी हुई हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब गौरी खान को इस बारे में पता चला था तो उन्होंने इसमें करण जौहर की मदद ली थी, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के रिश्ते में दरार आ गई थी।