बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में देखने बाद से ही दर्शकों में और भी ज्यादा 'धुरंधर पार्ट 2' को लेकर उत्साह बढ़ गया है. लेकिन अब 3 महीनों बाद इस इंतजार खत्म हो गया. वही इसका असर एडवांस बुकिंग पर नजर आया है.
दरअसल, गुरुवार 19 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' के रिलीज होने से पहले ही बुधवार 18 मार्च के शाम को इस फिल्म का सिनेमाघरों में बड़े-बड़े शहरों में प्रीव्यू शोज दिखाया गया. जो की प्रीव्यू शोज में ही फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है. जो कि आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है.
'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज में दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. वही एडवांस बुकिंग में प्रीव्यू शोज के लिए 42 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन हो चुका था. मगर 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज में कई जगह काफी पंगे हुए. वही कई थिएटर्स ने मेकर्स की तरफ से कंटेंट लेट डिलीवर होने की बात कही.
फिल्म 'धुरंधर 2' के इस कंटेंट की देरी के कारण से जो शोज पूरी तरह से रोका है तो कई जगह स्क्रीन पर चलने वाले दो शोज में से एक चला और एक कैंसिल करना पड़ा. जबकि फिल्म के शोज कैंसिल हुए वहां थिएटर्स ने दर्शकों को रिफंड देने में कोई कोताही नहीं बरती.
इन रिफंड्स की वजह से फाइनल रिपोर्ट्स में कलेक्शन उससे कम नजर आएगा जितना अनुमान लगाया जा रहा था. फिर भी ये माना जा सकता है कि प्रीव्यू शोज से 'धुरंधर 2' ने कम से कम 35 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हर हाल में किया है.
बॉलीवुड फिल्मों में प्रीव्यू शोज से सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड 'स्त्री 2' (2024) ने बनाया था. इसके प्रीव्यू शोज ने करीब 11 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. यानी 'धुरंधर 2' ने प्रीव्यू शोज में इससे तीन गुना कलेक्शन किया है.
प्रीव्यू शोज से 'धुरंधर 2' ने कितना तगड़ा कलेक्शन किया है, ये एक और बात से समझ आता है. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' के लिए भी क्रेज कम नहीं था और इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 33 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था.
प्रीव्यू शोज से हुआ ये तगड़ा कलेक्शन बताता है कि 'धुरंधर 2' का क्रेज किस लेवल पर है. गुरुवार को फिल्म के रिलीज डे के लिए तगड़ी बुकिंग है और फर्स्ट डे कलेक्शन के कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं. ये क्रेज आदित्य धर की शानदार फिल्ममेकिंग के लिए है.
वही पहली फिल्म में ही दर्शकों को साढ़े तीन घंटे बांधकर रखा था. 'धुरंधर 2' पहली फिल्म से भी थोड़ी लंबी है, लेकिन जनता में इसका क्रेज ऐसा है कि लोग कमर कसकर थिएटर्स पहुंचने लगे हैं.