मां बनना हर महिला के जीवन का खास सपना होता है, यह सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. हर महिला चाहती है कि उसका मातृत्व सफर सुखद हो, इसके लिए सही समय और सही तैयारी जरूरी होती है. बिना तैयारी के प्लानिंग मुश्किलें बढ़ा सकती है.
प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले शरीर को तैयार करना जरूरी है, साथ ही मानसिक रूप से मजबूत होना भी उतना ही जरूरी है, अक्सर लोग बिना तैयारी के ही कंसीव करने की सोच लेते हैं. जिससे आगे चलकर समस्याएं सामने आ सकती हैं. इसलिए शुरुआत से ही सतर्क रहना बेहतर है.
खान-पान का असर सीधे फर्टिलिटी पर पड़ता है. जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाना जरूरी है. अधिक तला-भुना और मीठा खाना नुकसान पहुंचा सकता है. इससे हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं, और कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है.
हेल्दी डाइट अपनाना बेहद जरूरी होता है. अपनी थाली में फल और हरी सब्जियां शामिल करें. दाल, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स का सेवन बढ़ाएं. सीड्स भी शरीर को जरूरी पोषण देते हैं. इससे शरीर अंदर से मजबूत बनता है.
कैफीन का ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक होता है, ज्यादा चाय या कॉफी हार्मोन पर असर डाल सकती है. इससे प्रेग्नेंसी में दिक्कत आ सकती है. दिन में सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें. हर्बल ड्रिंक्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
धूम्रपान और शराब से पूरी तरह दूरी जरूरी है, ये आदतें शरीर की फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं. एग क्वालिटी पर इसका सीधा असर पड़ता है. पुरुषों में भी स्पर्म क्वालिटी कमजोर होती है. इसलिए इन आदतों को समय रहते छोड़ना जरूरी है.
तनाव भी एक बड़ा कारण बन सकता है, लगातार तनाव में रहने से हार्मोन बिगड़ते हैं. इसका असर प्रेग्नेंसी पर भी पड़ता है. खुद को खुश और रिलैक्स रखना जरूरी है. पॉजिटिव सोच बहुत मदद करती है.
योग और मेडिटेशन अपनाना फायदेमंद है. प्राणायाम से शरीर और मन दोनों शांत रहते हैं. नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है. साथ ही शरीर की ऊर्जा भी बढ़ती है, यह प्रेग्नेंसी के लिए मददगार होता है.
लाइफस्टाइल को सुधारना बेहद जरूरी है, देर रात तक जागने की आदत छोड़ दें, समय पर सोना और उठना जरूरी है. कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें, इससे शरीर सही तरीके से काम करता है.
नियमित एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, हल्की वॉक और फिटनेस एक्टिविटी फायदेमंद होती हैं.सही डाइट और रूटीन से कंसीव करना आसान होता है. छोटी-छोटी आदतें बड़ा फर्क ला सकती हैं. तैयारी सही हो तो मातृत्व का सफर खूबसूरत बन जाता है.