स्मार्टफोन कंपनी पोको ने अपनी नई X8 का सीरीज के लॉन्च को लेकर एक बड़ी अपडेट जानकारी दी है. कंपनी Poco X8 Pro सीरीज को 17 मार्च को मार्केट में पेश करने जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज में दो मॉडल शामिल है पहला Poco X8 Pro और दूसरा Poco X8 Pro Max है. वही इन दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने से पहले ही प्रोसेसर सहित कई अहम बात सामने आई है.
नई X8 सीरीज के स्मार्टफोन को Poco कंपनी ने 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है, जो कि शाम 5:30 बजे शुरू होगा कंपनी ने इस लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करेगी. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco X8 Pro में Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जबकि Poco X8 Pro Max में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है.
जानकारी के मुताबिक Poco X8 Pro Max Android 16 पर चल सकता है और इसमें लगभग 12GB रैम दी जा सकती है. इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 2659 और मल्टी कोर टेस्ट में 8386 का स्कोर हासिल किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, Poco X8 Pro Max के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 529 यूरो यानी लगभग 57,000 रुपये हो सकती है. वही 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 579 यूरो यानी लगभग 62,000 रुपये बताई जा रही है.
Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत करीब 399 यूरो यानी लगभग 43,000 रुपये हो सकती है. दोनों फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन रंगों में उपलब्ध हो सकते हैं. Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. वहीं Poco X8 Pro Max में इससे बड़ा 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 8500mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 और Turbo 5 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन भी हो सकते हैं.