प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट और योगाभ्यास करते हैं.

पीएम मोदी खुद को फिट रखने के लिए रोज करीब 40 मिनट तक योग करते हैं.
पीएम मोदी सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, वज्रासन, सेतुबंधासन, भुजंगासन और उत्तानपादासन जैसे योग अभ्यास करते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं.
पीएम मोदी सुबह नौ बजे के आसपास ब्रेकफास्ट और शाम 6 बजे से पहले भोजन कर लेते हैं. इसके बाद वो कुछ नहीं खाते हैं
पीएम मोदी खाने में शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं. गुजराती खाना व दाल, चावल और खिचड़ी ज्यादा पसंद करते हैं
पीएम मोदी को सहजन के पराठे बेहद पसंद है.
पीएम नरेंद्र मोदी व्रत - त्यौहार के मौके पर उपवास रखते हैं. नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखते है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीमार पड़ने पर घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. डॉक्टर और महंगी दवाओं से वे बचते हैं.
सर्दी जुकाम होने पर गर्म पानी पीने पीते हैं और सरसों के तेल का उपयोग करते हैं.
पीएम मोदी सर्दी इलाज के लिए सरसों के तेल को गर्म करके रात में अपनी नाक में कुछ बूंदें डालते हैं.
पीएम मोदी त्वचा के लिए हर रात सोने से पहले अपने चेहरे पर कैस्टर ऑयल(अरंडी का तेल) लगाते हैं.