गर्मियों के मौसम में पसीना, बढ़ी हुई नमी और हीट एक्सपोजर, यह सब आपकी त्वचा पर एक्ने और पिंपल्स के कारण बन सकते हैं.

गर्मियों की वजह से त्वचा अधिक ऑयली और पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स होता है.
लेकिन इन पिंपल्स से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं.
नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर पिंपल्स पर लगाने से फायदा होता है.
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं.
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना कर लगाने से पिंपल्स कम होते हैं.
एलोवेरा में शहद और दालचीनी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
सेब के सिरके को पानी से मिला कर चेहरे पर लगाएं.
खीरे को पीसकर पेस्ट बना कर लगाने से पिंपल्स कम होते हैं.
पिंपल्स पर बर्फ की सिकाई करने से दर्द और सूजन कम होती है.
ग्रीन टी को उबालकर उसकी चाय को ठंडा कर लें और चेहरे पर लगाएं.