अचार बनाने में बहुत मेहनत लगती है लेकिन थोड़ी से लापरवाही से अचार खराब ही जाता है.

तो चलिए जानते हैं अचार को खराब होने से बचाने के टिप्स के बारे में
अचार के ढक्कन को कागज या कपड़े डब्बे के ढ से बंद करें। इनसे अचार खराब नहीं होगा,
अचार के लिए बिना दाग धब्बे वाले और ताजा फल ख़रीदे।
जब अचार बना रहे है तो साथ ही सही मात्रा में नमक, चीनी, तेल, सिरका, हींग, मसाला डालना बेहद जरूरी है
अचार को हाथों से निकले से अचार जल्दी खराब हो जाते है. इस लिए अचार को साफ चम्मच से निकालें।
अचार हमेशा तेल में डूबा रहना चाहिए इससे अचार खराब नहीं होते है
कभी-कभी अचार को धूप में रख देना चाहिए।
अचार को सप्ताह में एक-दो बार हिला देना चाहिए।
अचार को कांच की बरनी या जार में ही रखा जाना चाहिए
अचार जरूरत के अनुसार ही निकालें और निकाले गए अचार को वापस उसे में न डालें इनसे खराब हो सकते है.
अचार बनाने के तीन दिन बाद तक इसे मलमल के कपड़े से ढक कर धूप में रखें. मीठा अचार बना रहे हैं तो चाशनी को गाढ़ा रखें
स्टील का चम्मच अचार के डिब्बे में छोड़ने से अचार जल्दी खराब हो जाता है. इसलिए इस्तेमाल के बाद चम्मच बाहर निकाल लें.