PHOTO में देखिए...शक्ति के सामने हाथ जोड़े खड़ी देश की सबसे शक्तिशाली महिला...राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रतनपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर पहुंची।
छत्तीसगढ़ के दूसरे बड़े शहर बिलासपुर से रतनपुर की दूरी 24 किलोमीटर है।
राष्ट्रपति के दर्शन के चलते मंदिर ट्रस्ट द्वारा महामाया माई का राजसी श्रृंगार किया गया।
राष्ट्रपति करीब 20 मिनट मंदिर में रहीं। इस दौरान उन्होंने जमीन में बैठकर पूजा-अर्चना की।
उनके साथ राज्यपाल विस्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे।
राष्ट्रपति ने ट्रस्टियों से मुलाकात की। ट्रस्ट ने मां महामाया की फोटो भेंट की।
रतनपुर की महामाया मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
NEXT
देखिए के लिए यहां करें क्लिक