Petrol Diesel Prices Today 31 August 2024: वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार (31 अगस्त) को क्रूड ऑयल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 3.11 प्रतिशत यानी 2.36 डॉलर की गिरावट आई, जिसके बाद यह 73.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड के भाव में 1.43 प्रतिशत यानी 1.14 डॉलर की गिरावट के साथ यह 78.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
इस बदलाव के साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बदलाव हुआ है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 94.74 रुपये और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
वाराणसी: पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 88.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अमरावती (महाराष्ट्र): पेट्रोल 105.39 रुपये और डीजल 91.90 रुपये प्रति लीटर है।
जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।