Petrol Diesel Price Today: आज, 14 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. तेल कंपनियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में दामों में अलग-अलग तरह के बदलाव किए हैं.
जिसके मुताबिक, कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं तो कई में घटी हैं. वहीं, कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ऐसे में आप गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अपने शहर के दाम जरूर चेक कर लें. चलिए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Prices) का ताजा रेट क्या है.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 49 पैसे घटकर 104.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 45 पैसे घटकर 90.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
वहीं, यूपी में पेट्रोल 23 पैसे घटकर 94.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे घटकर 87.53 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाण, हिमाचल, झारखंड, मणिपुर और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं.