Petrol Diesel Prices Today 13 September: आज 13 सितंबर 2024 को देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालाँकि, कुछ शहरों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल की कीमत 92.56 रुपये प्रति लीटर है।
राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज आज बिहार में पेट्रोल (Petrol Price in Bihar Today) 18 पैसे बढ़कर 107.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 17 पैसे बढ़कर 94.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
इसके अलावा, यूपी में पेट्रोल 8 पैसे बढ़कर 94.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे बढ़कर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra Today) 66 पैसे बढ़कर 104.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra Today) 64 पैसे बढ़कर 91.06 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें।
यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।